View menu in Power point

इस Menu में उपस्थित सभी option पृष्ठ से सम्बंधित हैं। यानि पृष्ठ का mode बदलना, पृष्ठ में अपनी
इच्छानुसार टूलबार लाना। पृष्ठ के ऊपर नीचे नोट लिखना। अपने पृष्ठ को पुरे screen पर फैलाना आदि।

Normal:- इस option पर क्लिक करने से स्लाइड नार्मल रूप में दिखेगी।


Slide Sorter :-  इस option पर क्लिक करने से सभी स्लाइड क्रम से दिखायेगा।


Notes Page :-  इस option पर क्लिक करने से नोट पेज को दिखायेगा।


Slideshow :- इस ऑप्शन पर क्लिक करने से स्लाइड दिखनी शुरू हो जाएगी।


Master :- इसके अंतर्गत निम्नलिखित ऑप्शन हैं।
1- Slide master : इस पर क्लिक करने  के बाद colour, font style, size आदि में से जिस तरह का बदलाव करेंगे। उसका असर हर स्लाइड में दर्शायेगा।
2- Title Master : इस पर क्लिक करने से Title master में।
3- Handout Master : इस पर क्लिक करने के बाद निम्नलिखित toolbar दिखेगा। इसमें आप इसका चयन करें। कि एक पृष्ठ में कितने Slide, print हों। इसके बाद दुसरे टूलबार में close पर क्लिक करें।
नोट- इस सेटिंग का असर print dialog box handouts के भाग में दिखेगा।
4- Note Master : इस पर क्लिक करने के बाद note master में बदलाव कर सकते हैं।
Black and White :- इसके द्वारा स्लाइड को रंगीन ब्लैक & वाइट कर सकते हैं।
Task pane:- इस option का उपयोग task pane को लाने और छुपाने के लिए करते हैं। task pane pp screen में दायीं तरफ होता है। जो आप्शन के अनुसार बदलता रहता है।
Slide Miniature :- जब ऊपर वाले ऑप्शन के द्वारा स्लाइड को ब्लैक एंड वाइट करेंगे तो यह ऑप्शन चालू हो जायेगा। और इस ऑप्शन पर क्लिक करके Slide Miniature विंडो को खोल सकते हैं। और बंद कर सकते हैं। इस विंडो का फायदा यह है। कि इसमें स्लाइड ब्लैक और वाइट करने के बाद भी रंगीन दिखाई देगी।


Tool bars:- इसके अंतर्गत सभी टूलबार आते हैं। इनमे से जिस टूलबार को लाना है। उसपर क्लिक करके उसको ला सकते हैं। और अगर हटाना है तो हटा भी सकते हैं। सभी का विस्तार नीचे है।
1- Standard toolbar:- इस टूलबार में अधिकतर उपयोग होने वाले option icon के रूप में होते हैं। जैसे- New, Open, Save आदि।

2- Formatting:- इस टूलबार में पैराग्राफ और text से सम्बंधित सभी सुविधाये उपस्थित हैं। जैसे- लेख के लिए heading बनाना, paragraph की सेटिंग करना टेक्स्ट का font style और साइज़ का चयन करना।
3- Auto Text:- इस टूलबार में कुछ बने बनाये शब्द उपस्थित हैं। उनमे से जिसपर click करेंगे कर्सर की जगह वही शब्द आ जायेगा।
4- Clipboard:- इस टूलबार कॉपी या कट की गयी चीज़ icon के रूप में उपस्थित रहती है। उस icon पर क्लिक करते ही कॉपी या कट की गयी चीज़ पृष्ठ पर आ जाएगी।
5- Control toolbar:- इस टूलबॉक्स में command button, option button, check box, text box, label आदि उपस्थित हैं। इनमे से जिसपर क्लिक करेंगे वह आ जायेगा। अब जैसे ही उस पर double click करेंगे visual basic program खुल जायेगा। जहाँ coding करके इस बटन का उपयोग करने योग्य बना सकते हैं। और अगर बटन को design के तौर पर पेज में लाकर उसमे कुछ लिखना चाहते हैं। तो उस पर माउस से right click करें option की पट्टी खुलेगी। फिर option list जिसमे इसी बटन के नाम से option उपस्थित होगा। उसके अंतर्गत एडिट नाम का option मिलेगा। जिसपर क्लिक करके आप इस बटन में डिज़ाइन के तौर पर लिख सकते हैं।
6- Database:- इस टूलबार में Access प्रोग्राम में तैयार करके लाये गए रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने से सम्बंधित आप्शन उपस्थित होते हैं।

तरीका- Access Program खोल कर फील्ड में रिकॉर्ड तैयार करें। इसके बाद पुरे रिकॉर्ड की कॉपी करें। या फिर जिस नाम से कॉपी तैयार किया है उस नाम पर क्लिक करके कॉपी करें और MS pp में Paste करें। इस तरह से फील्ड दिखाई देगी। अब इस फील्ड में नया record डालना, फील्ड के नाम में बढ़ौतरी करना किसी भी रिकॉर्ड को मिटाना आदि। जैसे बदलाव निम्नलिखित Data base toolbar में उपस्थित आप्शन के द्वारा कर सकते हैं।
7- Forms:- इस Toolbar के द्वारा Table, Frame, Check box, आदि ला सकते हैं।
8- Frames- इस Toolbar के द्वारा पृष्ठ में Frame ला सकते है।
9- Picture:- इस टूलबार के द्वारा लाई गयी फ़ोटो के कलर को कम ज्यादा कर सकते हैं।
10- Reviewing:- इस टूलबार में comment से संबंद्धित option उपस्थित हैं। जिनके द्वारा comment ला सकते हैं। और लाये गए comment में बदलाव कर सकते हैं।
11- Visual Basic:- इस टूलबार में visual basic program से सम्बंधित option उपस्थित हैं।
12- Web:- इस टूलबार के द्वारा Internet की फ़ाइल खोल सकते हैं।


Ruler:- इस option का उपयोग रूलर को लाने और हटाने के लिए करते हैं।


Guides :- इस ऑप्शन का उपयोग guideline लाने के लिए और हटाने के लिए करते हैं।


Header and Footer:- स्लाइड के ऊपर, नीचे, और बीच में नंबर तिथि, समय, आदि लाने के लिए इस option का उपयोग करते हैं।


Comment:- इस option के द्वारा दिए गए कमेंट को देख सकते हैं।
यह option उस समय चालू होगा जब Insert Menu में comment option पर click करके किसी चीज़ के बारे में कोई टिपण्णी लिखें। अब इस लिखे गए कमेंट को देखने के लिए ऊपर वाले आप्शन का उपयोग करते हैं।


Zoom:- इस आप्शन के द्वारा अपने पृष्ठ को बड़ा छोटा कर सकते हैं।


Object:- किसी दुसरे प्रोग्राम से लाये गए object में परिवर्तन करने के लिए इस option का उपयोग करते हैं।
तरीका- इसको चलाने के लिए insert menu में object आप्शन पर click करें। एक Dialog box खुलेगा जहाँ object Type के बॉक्स में किसी भी प्रोग्राम का selection करें। उदाहरण के लिए - Corel Draw फिर Ok करते ही यह प्रोग्राम खुल जायेगा। यहाँ कोई ऑब्जेक्ट बनाकर जैसे प्रोग्रम बंद करेंगे एस करते ही यह object खुली हुई फ़ाइल में पहुँच जायेगा। अब इस object में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने के लिए इस object option का उपयोग करें। इसके अंतर्गत दो option हैं।
(1) edit इस option पर क्लिक करके लाये गए object में परिवर्तन कर सकते हैं।
(2) Convert यह सिर्फ उस प्रोग्राम का नाम दिखायेगा जहाँ से ऑब्जेक्ट लाया गया है।



 

Post a Comment

0 Comments