Insert menu in ms excel

Insert menu in ms excel

​इस menu के अंतर्गत जितने भी option है। वह सभी फ़ाइल में एक से अधिक पेज page number, field, comment, footnote, object आदि लाने से संबंधित हैं।

Cells :- इस ऑप्शन की सहायता से सेलेक्ट किये हुए सेल की जगह नया सेल ला सकते हैं।

Rows :- इस ऑप्शन की सहायता से सेलेक्ट किये हुए रो के उपर  नया रो ला सकते हैं।

Column :- इस ऑप्शन की सहायता से सेलेक्ट किये हुए कॉलम के बायीं तऱफ  नया कॉलम ला सकते हैं।

Worksheet :- इस ऑप्शन की सहायता से नयी शीट ला सकते हैं।

Chart :- इस ऑप्शन की सहायता से सेलेक्ट किये हुए रिकॉर्ड को चार्ट के रूप मे ला सकते हैं।

Symbol:- इस आप्शन के द्वारा कोई भी चिन्ह पृष्ठ में ला सकते हैं।

Page Break :- इस ऑप्शन की सहायता से सेलेक्ट किये हुए सेल की जगह से पेज को बॉंट सकते हैं। इस पर क्लिक करते ही पेज मे सेलेक्ट किये हुए सेल के पास कटी कटी लाइन दिखाई देगी। इसे खत्म करने के लिए पुनः इसी ऑप्शन पर क्लिक करें।

Function :-  इस ऑप्शन की सहायता से गणित से सम्बन्धित सभी काम कर सकते है। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने यह डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा।
search for a function :- इस बॉक्स उस फंक्शन को लिखें जिसका उपयोग करना चाहते हैं। अब गो बटन पर क्लिक करें। वह फंक्शन सेलेक्ट हो जायेगा।
Or select a category :- इस ड्राप डाउन लिस्ट से उसका चयन करें जिस तरह के फंक्शन का उपयोग करना चाहते हैं।
Select a function :- इस लिस्ट से फंक्शन का चयन करके ok करें। इस डायलॉग बॉक्स में उपस्थित सभी फंक्शनों का विस्तार किताब के अन्त मे देखेँ।

Name :- इस ऑप्शन की सहायता से एक से ज़्यादा सेल को सेलेक्ट करके कोइ एक नाम दे सकते हैं। ताकि जब भी इन सभी सेल को सेलेक्ट करने या इन सभी सेल मे उपस्थित संख्या को जोडने की जरूरत पड़े तो फंक्शन उपयोग करते समय सिर्फ़ दिया गया नाम देना पड़े। हर एक सेल का अलग अलग नाम देने की ज़रुरत नहीं है।

Comment:- इस option के द्वारा दिए गए कमेंट को देख सकते हैं।
 यह option उस समय चालू होगा जब Insert Menu में comment option पर click करके किसी चीज़ के बारे में कोई टिपण्णी लिखें। अब इस लिखे गए कमेंट को देखने के लिए ऊपर वाले आप्शन का उपयोग करते हैं।

Picture:- इसके द्वारा बना बनाया clip art, picture आदि ला सकते हैं। इसके अंतर्गत निम्नलिखित आप्शन हैं।
1- Clip art :- इसके द्वारा बना बनाया clip art ला सकते हैं।
2- From File :- इसके द्वारा कंप्यूटर में उपस्थित picture आदि ला सकते हैं।
3- Auto shape :- इसके द्वारा विभिन्न design में बना बनाया object ला सकते हैं।
4- Word Art :- इसके द्वारा विभिन्न design में लिख सकते हैं।
5- From Scanner or camera :- इसके द्वारा स्कैनर और कैमरा से पिक्चर आदि ला सकते हैं।
6- Organization Chart :- इसके द्वारा किसी भी रूप में चार्ट तैयार कर सकते हैं।

Diagram:-  इस आप्शन के द्वारा बने बनाये डायग्राम ला सकते हैं।

Object :- किसी भी प्रोग्राम से कुछ भी बनाकर ला सकते हैं। इसका विस्तार Edit Menu के अंतर्गत बता चुके हैं।

Hyperlink :- इसके द्वारा Heading file bookmark आदि को current फ़ाइल से लिंक करते हैं। इस पर क्लिक करते ही निम्नलिखित dialog box खुलेगा।

Browse for File:- इसके द्वारा दुसरे फ़ाइल को current file से लिंक करते है। इस बटन पर क्लिक करके अपनी इच्छानुसार किसी भी फ़ाइल के नाम को सेलेक्ट करके दोनों जगह ok करें। ऐसा करते ही जहाँ कर्सर है। वहाँ फ़ाइल का नाम अपने address के साथ आ जायेगा। अब इस नाम  पर जब भी माउस ले जायेंगे माउस हाथ के रूप में बदल जायेगा। जो कि लिंक का लक्षण है। जिस पर ctrl+click करके लिंक की हुई फ़ाइल को खोल सकते हैं।
नोट- जिस फ़ाइल को लिंक कर रहे हैं। वह फ़ाइल MS Office की ही होनी चाहिये।

Web page :- इस बटन के द्वारा Internet connection होने पर वेब पेज को लिंक कर सकते हैं।

bookmark:- इस बटन के द्वारा दिए गए बुकमार्क और heading आदि को लिंक कर सकते हैं। इस पर क्लिक करते ही निम्नलिखित dialog box खुलेगा।
इसमें दिखाई दे रही heading और Bookmark में से जिसे लिंक करना है। उसका सिलेक्शन करके दोनों जगह ok करें।

Post a Comment

0 Comments