Edit menu in Power point

 इस menu के अंतर्गत जितने भी options हैंवह सभी फ़ाइल में कमी जयादती करने से सम्बंधित हैं।

Undo (Ctrl+Z) :- इस ऑप्शन के द्वारा सबसे अंत में चलाये गए command को रद्द करते हैं। 

Repeat (Ctrl+Y) :- इस ऑप्शन के द्वारा सबसे अंत में चलाये गए command को दोहराते हैं।

Cut (Ctrl+X) :- इस ऑप्शन के द्वारा सेलेक्ट किये गए ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट को पृष्ठ से डिलीट कर सकते हैं।  डिलीट किया गया ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट क्लिपबोर्ड में save हो जाता है। 

Copy (Ctrl+C) :- इस ऑप्शन के द्वारा सेलेक्ट किये गए ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट की कॉपी clipboard में करते हैं।

Office Clipboard:- इस आप्शन का उपयोग office Clip board pane खोलने के लिए करते हैं। जिसमे cut, copy की गयी चीज़ उपस्थित होती है। इसे जब चाहें ला सकते हैं।

Paste (Ctrl+V) :- इस ऑप्शन के द्वारा clipboard में उपस्थित object या text को पृष्ठ में ला सकते हैं।

Paste Special  :-copy या cut किये  गए object या text को विभिन्न mode में लेन के लिए इसका उपयोग करते हैं। जैस-RTF, HTML, JPEG, PNG, GIF, आदि।

Paste as Hyperlink:- इस option के द्वारा दो दो फ़ाइल को लिंक करते हैं। ऐसा करने के लिए सबसे पहले जिस फ़ाइल को link करना है। 

उसके लेख में से किसी ऐसे अक्षर को select करके कॉपी करें जिससे पहचान सकें कि यह किस फ़ाइल का लेख है। इसके बाद जिस फ़ाइल से लिंक करना है। उस फ़ाइल को खोलकर जिस जगह उस अक्षर को लाना है। उस जगह cursor रख कर इस आप्शन पर click करें। कॉपी किया हुआ अक्षर उस जगह आजायेगा। अब जब भी उस अक्षर पर cursor ले जायेंगे कर्सर हाथ के रूप में बदल जायेगा। इस अक्षर पर क्लिक करते ही लिंक की हुई फ़ाइल खुल जायेगी।
नोट-जिस फ़ाइल को लिंक करना है उस फ़ाइल का save होना आवश्यक है। और जिस फ़ाइल के लेख में से शब्द की कॉपी कर रहे हैं। उस फ़ाइल का save  होना आवश्यक है।
Clear (Del) :इस ऑप्शन के द्वारा सेलेक्ट किये गए ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट को मिटा सकते हैं। सेलेक्ट किये गए ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट को क्लिपबोर्ड में कॉपी किये बिना मिटा सकते हैं। 
नोट- Cut किये गए object या Text को Ctrl+V से वापस ला सकते हैं। लेकिन Del किये गए को नहीं। 
Select All (Ctrl+A) :- सभी पृष्ठ को select करने के लिए इसका उपयोग करते हैं।

Duplicate :- (Ctrl+D) सेलेक्ट किये गए ऑब्जेक्ट की नक़ल तैयार करने के लिए इसका उपयोग करते हैं।

Delete Slide :- सेलेक्ट किये गए स्लाइड को मिटाने के लिए इसका उपयोग करते हैं।

Find (Ctrl+F) :- इस आप्शन के द्वारा किसी भी अक्षर या शब्द को ढूंढ सकते है।
तरीका- इस आप्शन पर क्लिक करते ही Dialog box खुलेगा जहाँ Find What के बॉक्स में वह अक्षर लिखें जिसे ढूंढना है। इसके बाद Find Next पर click करें वह अक्षर सेलेक्ट हो जायेगा। और अगर आप इसके अलावा सुविधा चाहते हैं। तो Find Next के बायीं तरफ more button पर click करें। जिसमे दुसरे आप्शन दिखाई देंगे उनमे बायीं तरफ search नाम का Drop Down box है जिसमे तीन आप्शन हैं।
(1) All यह पुरे पृष्ठ में ढूंढेगा। (2) Up यह ऊपर से ढूंढेगा। (3) यह नीचे से ढूंढेगा।

Match case:- इस check box पर क्लिक करके, जिस शब्द को ढूंढ रहे हैं। उसे find what के बॉक्स में उसी रूप लिखें जिस रूप में वह पृष्ठ में है। जैसे- अगर  capital later में है तो capital later में और अगर small later में तो
small later में लिखें।
Find whole word only :- इस check box पर क्लिक करकेसिर्फ सभद को ढूंढ सकते हैं। फिर चाहे वह capital later में हो या small later में हो।


Replace:- इस option के द्वारा किसी भी ढूढे गए शब्द को बदल सकते है।
तरीका- इस पर click करते ही Find जैसा Dialog Box खुलेगा जहाँ सिर्फ Replace with के बॉक्स में वह शब्द लिखें जिसको शुँदे गए शब्द से बदलना है। Replace करने से एक बदलेगा और Replace all करें पर जहाँ जहाँ भी वह शब्द होगा बदल जायेगा।


Go to Property :- 
इस ऑप्शन के द्वारा property में जा सकते हैं।

Link:- इस option का उपयोग Document में उपस्थित linked object को Update करने के लिए करते हैं। 
तरीका-सबसे पहले Insert menu में object option पर click करें निम्नलिखित dialog box आएगा।
इसमें create from file के tab button पर click करके Browse के द्वारा उस फ़ाइल का चयन करें जिसे लाना है। इसके बाद link to file के check box को चालू करके ok करदें।  linked file आप के document में आजायेगी। अब इसमें किसी भी तरह का बदलाव करने के लिए edit menu में link option पर क्लिक करें। निम्नलिखित dialog box खुलेगा। 


Object:- किसी दुसरे प्रोग्राम से लाये गए object में परिवर्तन करने के लिए इस option का उपयोग करते हैं।
तरीका- इसको चलाने के लिए insert menu में object आप्शन पर click करें। एक Dialog box खुलेगा जहाँ object Type के बॉक्स में किसी भी प्रोग्राम का selection करें। उदाहरण के लिए - Corel Draw फिर Ok करते ही यह प्रोग्राम खुल जायेगा। यहाँ कोई ऑब्जेक्ट बनाकर जैसे प्रोग्रम बंद करेंगे एस करते ही यह object खुली हुई फ़ाइल में पहुँच जायेगा। अब इस object में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने के लिए इस object option का उपयोग करें। इसके अंतर्गत दो option हैं। 
(1) edit इस option पर क्लिक करके लाये गए object में परिवर्तन कर सकते हैं। 
(2) Convert यह सिर्फ उस प्रोग्राम का नाम दिखायेगा जहाँ से ऑब्जेक्ट लाया गया है। 

Post a Comment

0 Comments