Tools menu in Ms-powerpoint


Spelling and Grammer :- इसके द्वारा लेख की स्पेलिंग और ग्रामर को चेक कर सकते हैं। 

इस पर क्लिक करते ही निम्नलिहित डायलॉग बॉक्स खुलेगा।
Not in dictionary : इस बॉक्स में वह शब्द दिखाई देगा जो कंप्यूटर की डिक्शनरी में नहीं है। अब या तो इस शब्द की spelling गलत है। या फिर यह किसी और भाषा का शब्द है। यानि इस बॉक्स में गलत स्पेलिंग वाला शब्द दिखाई देगा।
Change to : इस बॉक्स में वह शब्द दिखाई देगा। जिस शब्द को ऊपर वाले शब्द से बदलना है।
Suggestion : इस लिस्ट बॉक्स में उस शब्द से मिलते जुलते शब्द मौजूद होंगे। जो Not in dictionary में मौजूद है। अब इन शब्दों में से स्पेलिंग वाले शब्द का चयन करें।
Ignore :- इस बटन पर क्लिक करने से शब्द को सही किये बिना आगे बढ़ जायेगा।

Ignore All :- इस बटन पर क्लिक करने से वह शब्द जहाँ जहाँ भी है उसको सही किये बिना आगे बढ़ जायेगा।
Change : इस बटन पर क्लिक करने से सिर्फ एक जगह बदलेगा।
Change All : इस बटन पर क्लिक करने से वह शब्द जहाँ जहाँ भी है। उन सभी को एक ही बार में सही कर देगा।
Add : इस बटन पर क्लिक करने से सिलेक्टेड शब्द कंप्यूटर की डिक्शनरी में जुड़ जायेगा। जिस के कारण अब इस शब्द को लिखने पर गलत नहीं बताएगा।
Suggest : इस बटन पर क्लिक करने से सिर्फ सिलेक्टेड शब्द की स्पेलिंग को singular और plural में दिखायेगा। 

Auto Correct : इस पर क्लिक करने से अपने आप स्पेलिंग सही कर देगा। 

Research :- इस ऑप्शन का उपयोग शब्द या वाक्य के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए करते हैं। ऐसा करने के लिए कंप्यूटर को इंटरनेट से कनेक्ट करने ज़रूरी है। 


Thesaurus :- शब्दों के अर्थ और उसके मफ़हूम को जान सकते हैं।


Language :- इसके द्वारा भाषा का selection करते हैं।


Speech :- इस ऑप्शन उपयोग पैराग्राफ को आवाज़ में सुनने के लिए और आवाज़ के द्वारा ही पैराग्राफ में formatting करने के लिए करते हैं। इस पर क्लिक करते ही स्क्रीन के ऊपर दायें कोने में language bar दिखाई देगा।

Correction इस ऑप्शन का उपयोग गलत स्पेलिंग वाले शब्द को बोल कर सही करने के लिए करते हैं।
Microphone इस का उपयोग पैराग्राफ में आवाज़ के द्वारा formatting करने के लिए करते हैं। इस ऑप्शन को चालू किये बिना कंप्यूटर में लगे microphone का उपयोग नहीं कर सकते।
Dictation इसे ओन करने के बाद जो हम बोल रहे हैं उसे टेक्स्ट में बदल देगा।
नोट- इसका उपयोग करने के लिए आवश्यक है कि key board layout और speech की भाषा दोनों एक हैं।
Voice Command इसका उपयोग टेक्स्ट में formatting करने के लिए menu, tool bar, डायलॉग बॉक्स और task pane आदि को बोल कर खोलने के लिए करते हैं। ताकि उसमे उपस्थित options का उपयोग बोल कर कर सकें।
तरीका- टेक्स्ट को सेलेक्ट करने के लिए इस ऑप्शन को चालू करने के बाद इस तरह स्पीच दें।
"Select next word"
"Select last word"
"Select next line"
"Select last line"
"Select paragraph"
मेनू खोलने के लिए उस मेनू का नाम ले जिसे आप खोलना चाहते हैं। जैसे- format menu के लिए बोलें "Format" और उसमे और उसमे उपस्थित font option के डायलॉग बॉक्स को खोलने के लिए "Font" इसके बाद उस कमांड को बोलें जिसका इफ़ेक्ट डालना है। जैसे- "bold","underline" आदि।
Speak इस बटन का उपयोग पैराग्राफ को सुनने के लिए करते हैं।
नोट- पैराग्राफ के जिस लाइन में कर्सर होगा उससे आगे पढ़ना शुरू करेगा।
Pause इसका उपयोग आवाज़ को बीच में रोकने के लिए करते हैं।
Speech dictionary में कोई भी शब्द जैसे- कंपनी का नाम आदि Add/Delete करने के लिए इस ऑप्शन Add/Delete word(s) पर क्लिक करें।


Shared Workspace :- इस ऑप्शन का उपयोग प्रोजेक्ट में किये जाने वाले बदलाव से सम्बंधित जानकारी को online share करने के लिए करते हैं।


Online Collaboration :- इस ऑप्शन का उपयोग एक ही समय में अलग अलग जगह के लोगों से ऑनलाइन मीटिंग करने के लिए करते हैं।


Macro :- इसके द्वारा अपने लेख को रिकॉर्ड कर सकते हैं। ताकि जब उसे लाना चाहें। ला सकते हैं।

इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक पट्टी खुलेगी जिसमे निम्नलिखित ऑप्शन हैं।
1- Macros : इस पर क्लिक करते ही डायलॉग बॉक्स खुलेगा। जहाँ मैक्रो नाम के बॉक्स में Record की गयी मेक्रो का नाम लिखें इसके बाद Run option button पर क्लिक करें। क्लिक करते ही रिकॉर्ड की गयी चीज़ पेज में आ जाएगी।
2- Record New Macro : इस पर क्लिक करते ही डायलॉग बॉक्स खुलेगा। जहाँ मैक्रो नाम के बॉक्स में जिस नाम से मैक्रो रिकॉर्ड करना है। वह नाम लिख कर ok करें। पृष्ठ में एक चौकोर टूल दिखाई देगा। और कर्सर कैसेट के रूप में आ जायेगा। अब जो कुछ भी लिखें वह दिए गए मैक्रो नाम में रिकॉर्ड होता रहेगा। अब रिकॉर्डिंग को बंद करने के लिए पृष्ठ में उपस्थित चौकोर टूल के अंदर stop recording button पर क्लिक करें। क्लिक करते ही रिकॉर्डिंग बंद हो जाएगी। 


Add Ins :- इसके द्वारा उन ऑप्शन की बढ़ौतरी कर सकते हैं। जो मौजूद नहीं है। इसके विस्तार के साथ MS Excel में इसी ऑप्शन के अंतर्गत देखें।


Auto Correct :- इसके द्वारा किसी भी शब्द में कोई चीज़ सेट कर सकते हैं।

तरीका- इस पर क्लिक करने से डायलॉग बॉक्स खुलेगा। जहाँ replace के बॉक्स में कोई भी शब्द लिखें। उदाहरण के लिए S और with के बॉक्स में वह शब्द लिखें जो उस बॉक्स में सेट करना है। जैसे- Studyinghome.blogspot.in इसके बाद add पर क्लिक करके ok करें। अब जब भी s लिख कर space button दबाएंगे तो Studyinghome.blogspot.in आ जायेगा। 


Customize :- इसके द्वारा भी शॉर्टकट की और अपनी इच्छानुसार टूलबार तैयार कर सकते हैं। ऊपर बताया गया तरीका ही उपयोग करें।

इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही जो डायलॉग बॉक्स खुलेगा इसमें options बटन पर क्लिक करके सबसे नीचे Menu animation के Drop down list से Menu किस अंदाज़ से खुले इसका सिलेक्शन करते हैं।


Option :- इसके अंदर प्रोग्राम के सभी ऑप्शन और टूलबार उपस्थित हैं जिस पर क्लिक करेंगें वह चालू हो जायेगा।

Post a Comment

0 Comments