Insert menu in ms-power point


New Slide :- खुली हुई प्रेजेंटेशन में नई स्लाइड लाने के लिए।

Duplicate Slide :- खुली हुई स्लाइड नक़ल तैयार करने के लिए।

Slide Numbers :- स्लाइड में जिस जगह कर्सर होगा उस जगह स्लाइड नंबर लाने के लिए।

Date and Time :- इस आप्शन बटन पर क्लिक करते ही निम्नलिखित डायलॉग बॉक्स खुलेगा। जहाँ से तिथि और समय जिस design में चाहें ला सकते हैं।

Symbol:- इस आप्शन के द्वारा कोई भी चिन्ह पृष्ठ में ला सकते हैं।

Comment:- इस आप्शन के द्वारा comment लिख सकते हैं। इसके बारे में view menu के अंतर्गत बता चुके हैं।

Slide from files :- इसका उपयोग दूसरी स्लाइड को खुली हुई स्लाइड में लाने के लिए करते हैं। इस पर क्लिक करते ही निम्नलिखित dialog बॉक्स खुलेगा।
जिसमे browse पर क्लिक करके उस फाइल का चयन करें। जिसकी स्लाइड को लाना है। उसके बाद open button पर क्लिक करें। डायलॉग बॉक्स में स्लाइड दिखाई देगी। उनमे से जिस पर क्लिक करके insert button पर क्लिक करेंगे तो वही स्लाइड आपके presentation में आ जाएगी। और insert all पर क्लिक करने से सभी स्लाइड आपके प्रेजेंटेशन में आ जाएगी।
Slide from Outline :- इसके द्वारा दूसरी जगह से सिर्फ टेक्स्ट ला सकते हैं।

Picture:- इसके द्वारा बना बनाया clip art, picture आदि ला सकते हैं। इसके अंतर्गत निम्नलिखित आप्शन हैं।

1- Clip art :- इसके द्वारा बना बनाया clip art ला सकते हैं।
2- From File :- इसके द्वारा कंप्यूटर में उपस्थित picture आदि ला सकते हैं।
3- Auto shape :- इसके द्वारा विभिन्न design में बना बनाया object ला सकते हैं।
4- Word Art :- इसके द्वारा विभिन्न design में लिख सकते हैं।
5- From Scanner or camera :- इसके द्वारा स्कैनर और कैमरा से पिक्चर आदि ला सकते हैं।
6- Chart :- इसके द्वारा किसी भी रूप में चार्ट तैयार कर सकते हैं।


Diagram:-  इस आप्शन के द्वारा बने बनाये डायग्राम ला सकते हैं।


Text box :- इस पर क्लिक करने के बाद अपनी इच्छानुसार जितना बड़ा Text box बनाना चाहते हैं। बनाकर उसमे लिख सकते हैं। और माउस के द्वारा इसे उठाकर कहीं भी रख सकते हैं।


Movie & Sound :- इसके द्वारा Audio/video file अपनी स्लाइड में ला सकते हैं। इसके अंतर्गत निम्नलिखित ऑप्शन हैं।
1- Movie from Gallery : इसके द्वारा उस video file को अपनी स्लाइड में ला सकते हैं। जो Insert Movie Dialog box में मौजूद है।
2- Movie from file : इसके द्वारा उस video file को दूसरी drive से ला सकते हैं।
3- Sound from Gallery : इसके द्वारा उस Audio file को अपनी स्लाइड में ला सकते हैं। जो Insert Movie Dialog box में मौजूद है।
4- Sound from file : इसके द्वारा उस  Audio file को दूसरी drive से ला सकते हैं।
5- Play CD Audio Track : इसके द्वारा सिर्फ audio file को CD से चला चकते हैं।
6- Record Sound : इसके द्वारा आवाज़ रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Chart :- इसके द्वारा Chart Slide में ला सकते हैं।

Table :- इसके द्वारा table Slide में ला सकते हैं।

Object :- किसी भी प्रोग्राम से कुछ भी बनाकर ला सकते हैं। इसका विस्तार Edit Menu के अंतर्गत बता चुके हैं।

Hyperlink :- इसके द्वारा Heading file bookmark आदि को current फ़ाइल से लिंक करते हैं। इस पर क्लिक करते ही निम्नलिखित dialog box खुलेगा।
(Browse for File इसके द्वारा दुसरे फ़ाइल को current file से लिंक करते है। इस बटन पर क्लिक करके अपनी इच्छानुसार किसी भी फ़ाइल के नाम को सेलेक्ट करके दोनों जगह ok करें। ऐसा करते ही जहाँ कर्सर है। वहाँ फ़ाइल का नाम अपने address के साथ आ जायेगा। अब इस नाम  पर जब भी माउस ले जायेंगे माउस हाथ के रूप में बदल जायेगा। जो कि लिंक का लक्षण है। जिस पर ctrl+click करके लिंक की हुई फ़ाइल को खोल सकते हैं।
नोट- जिस फ़ाइल को लिंक कर रहे हैं। वह फ़ाइल MS Office की ही होनी चाहिये।)


Web page :- इस बटन के द्वारा Internet connection होने पर वेब पेज को लिंक कर सकते हैं।

bookmark:- इस बटन के द्वारा दिए गए बुकमार्क और heading आदि को लिंक कर सकते हैं। इस पर क्लिक करते ही निम्नलिखित dialog box खुलेगा। इसमें दिखाई दे रही heading और Bookmark में से जिसे लिंक करना है। उसका सिलेक्शन करके दोनों जगह ok करें। 

Post a Comment

0 Comments