Slide show menu in Ms-power point


​इस मेनू के अंतर्गत जितने भी ऑप्शन हैं। वह सभी स्लाइड को दिखाने से सम्बंधित हैं।

View Show :- इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही स्लाइड पुरे स्क्रीन में दिखने लगेगी।

Set up show :- इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही निम्नलिखित डायलॉग बॉक्स खुलेगा। जिसमे उपस्थित रेडियो बटन का चयन करने से स्लाइड को उसी अंदाज़ में show कर सकते हैं।

Rehearse Timings :- इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही स्लाइड पुरे स्क्रीन पर दिखाई देगी। और निम्नलिखित डायलॉग बॉक्स आ जायेगा।
इसमें स्लाइड के दिखाई देने का समय फिक्स करते हैं। कि दूसरी स्लाइड कितनी देर के बाद दिखाई दे।

Record Narration :- इस ऑप्शन के द्वारा स्लाइड रिकॉर्ड करने की डिटेल मालूम करते हैं।

Action Buttons :- इस ऑप्शन के द्वारा action button का चयन करके हाइपरलिंक का उपयोग करते हैं। जिसका फायदा यह है कि स्लाइड शो करने के बीच इन बटन पर क्लिक करने से अपने आप अपना कार्य शुरू कर देता है।
इसके द्वारा अपनी इच्छानुसार हाइपरलिंक का उपयोग कर सकते हैं।
इसके द्वारा स्लाइड के शुरू में जा सकते हैं। यह इसकी डिफ़ॉल्ट सेटिंग है।
इसका उपयोग help menu को लिंक करने के लिए करते हैं।
इसका उपयोग presentation से सम्बंधित अधिक जानकारी को लिंक करने के लिए करते हैं।
इसका उपयोग पिछले स्लाइड में जाने के लिए करते हैं। यह इसकी डिफ़ॉल्ट सेटिंग है।
इसका उपयोग अगली स्लाइड में जाने के लिए करते हैं। यह इसकी डिफ़ॉल्ट सेटिंग है।
इसका उपयोग शुरू स्लाइड में जाने के लिए करते हैं। यह इसकी डिफ़ॉल्ट सेटिंग है।
इसका उपयोग आखरी स्लाइड में जाने के लिए करते हैं। यह इसकी डिफ़ॉल्ट सेटिंग है।
इसका उपयोग ख़ास स्लाइड में जाने के लिए करते हैं।
इस बटन का उपयोग डॉक्यूमेंट को लिंक करने के लिए करते हैं।
इस बटन का उपयोग Audio file को लिंक करने के लिए करते हैं।
इस बटन का उपयोग video file को लिंक करने के लिए करते हैं।
नोट- इन बटन में से जिसका भी चयन करेंगे निम्नलिखित डायलॉग बॉक्स खुलेगा।
जिसमे से कुछ बटन का लिंक default के तौर पर होगा। और कुछ बटन का लिंक आप अपने अनुसार कर सकते हैं।
नोट- डिफ़ॉल्ट लिंक वाले बटन की सेटिंग भी आप अपने अनुसार कर सकते हैं।

Action Setting :- इस ऑप्शन के द्वारा लए गए एक्शन बटन के लिंक की दोबारा सेटिंग करना चाहें तो कर सकते हैं।

Animation Schemes :- इसके द्वारा स्लाइड में अलग अलग तरह का इफ़ेक्ट डाल सकते हैं। इस task pane में उपस्थित हर ऑप्शन में जो इफ़ेक्ट सेट है उसका असर आम तौर पर slide master में उपस्थित चीज़ों पर ही होगा।
नोट- अगर इस task pane में उपस्थित ऑप्शन बंद हों तो इसे चालू करने के लिए tools menu में सबसे नीचे ऑप्शन पर क्लिक करके दिखाई देने वाले डायलॉग बॉक्स में edit tab पर क्लिक करके उसमे उपस्थित new animation effect के चेक बॉक्स को बंद करें।

Custom Animation :- इसमें उपस्थित ऑप्शन के द्वारा स्लाइड में उपस्थित text, chart, picture, और object में से हर एक में अलग-अलग तरह का इफ़ेक्ट डाल कर आकर्षक रूप में दर्शा सकते हैं।
Add Effect : इस पर क्लिक करते ही इसमें उपस्थित ऑप्शन की पट्टी खुलेगी जिसके द्वारा अलग अलग तरह के इफ़ेक्ट हर एक में डाल सकते हैं।
Start : इस drop down list से इसका चयन करते हैं। कि डाले गए इफ़ेक्ट में से हर एक इफ़ेक्ट कब स्टार्ट हो।
Property : इस drop down list में डाले गए इफ़ेक्ट के अनुसार अलग अलग ऑप्शन आते हैं। जिसके द्वारा इफ़ेक्ट दिखने से सम्बंधित सेटिंग कर सकते हैं।
Speed : इसके drop down list से इफ़ेक्ट के दिखने की स्पीड का चयन करते हैं।
Play : इस बटन का उपयोग डाले गए सभी इफ़ेक्ट को स्लाइड में ही देखने के लिए करते हैं।
नोट-अगर tools menu में सबसे नीच ऑप्शन पर क्लिक करके दिक़ही देने वाले डायलॉग बॉक्स में edit tab पर क्लिक करके उसमे उपस्थित new animation effect के चेक बॉक्स को चालू कर देंगे। तो custom animation ऑप्शन पर क्लिक करने से निम्नलिखित डायलॉग बॉक्स खुलेगा। जिसके द्वारा अपनी इच्छा के अनुसार अलग अलग इफ़ेक्ट के साथ अलग अलग साऊँड़ डाल सकते हैं।
Order and Timing : इस टैब बटन के द्वारा स्लाइड में उपस्थित टेक्स्ट चार्ट पिक्चर और ऑब्जेक्ट में से हर एक को क्रम में करने के साथ साथ उसका समय सेट कर सकते हैं।
Effect : इस टैब बटन के द्वारा स्लाइड में उपस्थित Text, Chart, Picture, object में से हर एक में अलग अलग तरह का इफ़ेक्ट और साउंड डाल कर आकर्षक रूप में दर्शा सकते हैं।
Chart Effect : इस Tab बटन के द्वारा स्लाइड में उपस्थित सिर्फ चार्ट में अलग अलग तरह का इफ़ेक्ट और साउंड डाल सकते हैं।

Multimedia setting :- इस बटन के द्वारा सिर्फ स्लाइड मे रेकॉर्ड किये गये आवाज़ की सेटिंग कर सकते हैं।
इसमें उपस्थित ऑप्शन क चयन करने के बाद preview बटन क्लिक करके उसे चेक करें। पसन्द आने पर ok करें।

Animation Preview :- स्लाइड मे किये गये असर को देखने के लिये इस ऑप्शन क उप्योग करती हैं।

Slide Transition :- इस ऑप्शन के द्वारा स्लाइड को show करने से सम्बन्धित अलग-अलग तरह का बदलाव कर सकते हैं। इसमें उपस्थित ऑप्शन का आप अपनी इच्छानुसार अपयोग कर सकते हैं।

Hide slide :- इस ऑप्शन के द्वारा स्लाइड को छुपा सकते हैं। और दर्शा सकते हैं।

Custom Shows :- इस ऑप्शन के द्वारा आप अपने प्रेजेंटेशन मे से खास खास स्लाइड को शो करनें के लिये किसी भी नाम से एक जगह जमा कर सकते हैं।
इस पर क्लिक करते ही निम्नलिखित डायलॉग बॉक्स खुलेगा।
इसमें New button पर click करते ही निम्नलिखित डायलॉग बॉक्स खुलेगा।
इसमें स्लाइड शो के बॉक्स मे नया नाम लिखेँ। इसके बाद slide in presentation के list box से खास खास स्लाइड का चयन करें। और add button पर क्लिक करें। दुसरे बॉक्स में Add की हुई स्लाइड दिखाई देगी। अब अगर इनमे से किसी स्लाइड को डिलीट करना है। तो उसे सेलेक्ट करें। और रिमूव बटन पर क्लिक करें। फिर ok बटन पर क्लिक करें। दिया गया नाम कस्टम शो डायलॉग बॉक्स में दिखाई देगा। अब इसे देखने के लिए शो बटन पर क्लिक करें।
edit इस बटन के द्वारा custom show मे किसी भी तरह का बदलाव कर सकते हैं।
remove इस बटन के द्वारा तैयार किये गये custom show को मिटा सकते हैं।
copy इस बटन के द्वारा तैयार किये गये custom show की कॉपी कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments