Format menu in Ms-powerpoint


Font :- इसके द्वारा select किये हुए Text के Font style को बदल सकते हैं। Text के बीच, ऊपर, नीचे लाइन ला सकते हैं।


Bullets and Numbering :- इसके नमबर सिंबल अपने पैराग्राफ में ला सकते हैं। 


Alignment:- इस drop down list में उपस्थित आप्शन के द्वारा टेक्स्ट को दायें बाएं बीच करने या लाइन को ठीक तरह फ़ैलाने के लिए करते हैं।


Line Spacing :- इसके द्वारा पैराग्राफ की लाइन के बीच और पैराग्राफ से पहले और पैराग्राफ के बाद स्पेस दें सकते हैं।


Change Case:- इस आप्शन के द्वारा सेलेक्ट किये हुए टेक्स्ट को capital letter, small letter, पहला बड़ा बाकी छोटे में इस तरह के बदलाव कर सकते हैं। इस option पर क्लिक करते ही dialog box खुलेगा जिसमे निम्नलिखित आप्शन हैं।
1- Sentence case :- इस रेडियो बटन पर क्लिक करने से वाक्य का पहला अक्षर बड़ा हो जायेगा।
2- lower case :- इस रेडियो बटन पर क्लिक करने से वाक्य के सभी अक्षर छोटे हो जायेंगे।
3- UPPER CASE :- इस रेडियो बटन पर क्लिक करने से वाक्य का सभी अक्षर बड़े हो जायेगे।

4- Title Case :- इस रेडियो बटन पर क्लिक करने से हर शब्द का पहला अक्षर बड़ा हो जायेगा।
5- tOGGLE cASE :- इस रेडियो बटन पर क्लिक करने से वाक्य का पहला अक्षर छोटा हो जायेगा।


Replace font :- इसके द्वारा उपस्थित font styles को किसी दुसरे font style में बदल सकते हैं। इस पर क्लिक करते ही निम्नलिखित डायलॉग बॉक्स खुलेगा।
Replace : इसके Drop down list से उन सभी font styles के नाम मौजूद होंगे। जिनका आपने स्लाइड में उपयोग किया है। अब इनमे से जिस फॉण्ट स्टाइल को बदलना है उसका चयन करें।
With : इसके Drop down list में उस font styles का चयन करें। जिससे आप ऊपर चयन किये हुए font style से बदलना चाहते हैं। इसके बाद replace के बटन पर क्लिक करें। चयन किया हुआ font style जहाँ जहाँ भी होगा बदल जायेगा। 



Slide Design :- इस ऑप्शन का उपयोग बने बनाये डिज़ाइन स्लाइड में लाने के लिए करते हैं। दायीं तरफ वाला task pane दिखाई देगा। जिसमे कलर schemes के ऑप्शन पर क्लिक करने से बायीं तफ वाला task pane दिखाई देगा। जिसके द्वारा स्लाइड के रंग को बदल सकते हैं। edit colour schemes ऑप्शन पर क्लिक करते ही निम्नलिखित डायलॉग बॉक्स दिखेगा। जिसके द्वारा स्लाइड हर एक भाग के रंग को इच्छा के अनुसार बदल सकते हैं।


Slide Layout :- इसके द्वारा उपस्थित स्लाइड को जिस लेआउट में चाहें बदल सकते हैं। 
इस task pane से किसी एक का चयन करके Apply ऑप्शन पर क्लिक करें।


Background :- इसके द्वारा सिर्फ स्लाइड के background कलर को बदल सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments