How to create Company in Tally erp. 9



Create Company in Tally


हम एक उदाहरण के लिए एक कंपनी x4 cart की सेल्स और सर्विस को लेते है| यह कंपनी कंम्‍पयूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर खरीदती है और यह सीधे ग्राहकों को बेचती है| अब नीचे दी गई जानकारी के अनुसार यह कंपनी बनाते है –

Gateway of Tally → Company Info. →Create Company

अब company creation की Windows ओपन होगी, यहाँ निम्‍न जानकारी टाइप करें –





Directory : – कंपनी डाटा जिस लोकेशन पर स्टोर होगा, उसका पाथ हम यहाँ दे सकते है|


Name:- जिस नाम से कंपनी क्रिएट करना है उस कंपनी का नाम यहाँ दे|

Mailing Name :– यहाँ ऊपर दिया कंपनी का नाम अपने आप आ जाता है| हम अपनी जरूरत के हिसाब से इसमे changes कर सकते है|

Address :– यहाँ कंपनी का पता टाइप करे|

State :- राज्यों की सूची से उचित राज्य को सिलेक्‍ट करें।

Pin Code :- निर्दिष्ट पते का पिन कोड दर्ज करें।

Telephone No :- कंपनी का टेलीफोन नंबर दर्ज करें।

E- Mail :- यहाँ दिए गए ई-मेल पर टैली डाक्‍यूमेंटस्, रिपोर्ट और डाटा को भेजता है|

Currency Symbol :- यहाँ डिफ़ॉल्ट रूप से Rs होता हैं|

Maintain :- कंपनी का नेचर सिलेक्‍ट करें याने सिर्फ अकाउंट या इनवेंट्री के साथ अकाउंट|

Financial Year From :- कंपनी का वित्‍तीय वर्ष जिस तारीख से शुरू होता है,वह दर्ज करें|

Books beginning from :- ऊपर दी गयी तारीख यहाँ अपने आप आ जाती है| लेकिन हम कंपनी के अकाउंट जिस तारीख से शुरू हो रहे है वह तारीख दे सकते है| उदा. के लिए अगर कंपनी 10 जून को शुरू हूई है तो यहाँ 10 जून तारीख दे|

Tally Vault Password :- Tally Vault यह एक सिक्योरिटी फीचर है, जो कंपनी के डेटा की सुरक्षा के लिए एन्क्रिप्टेड फॉर्म मे होता है और यह पासवर्ड प्रोटेक्‍ट होता है| इस पासवर्ड के बिना डाटा को एक्‍सेस नही किया जा सकता| अगर यह पासवर्ड भूल गये तो इसे रिकवर नही किया जा सकता|

Use Security Control :- टैली में कई सिक्योरिटी कंट्रोल है, जो विभिन्‍न युजर कि अथॉरिटी को डिफाइन करता है| इसमें डेटा को एक्‍सेस करना, डेटा भरना, बदल करना या डिलीट करना आदि कि अथॉरिटी दे सकते है|

Base Currency Information :- इसमें करंसी से संबंधीत विभिन्‍न्‍ जानकारी होती है जैसे करंसी सिम्‍बॉल, करंसी का नाम, डेसिमल प्‍लेसेस आदी|
 

Post a Comment

0 Comments