मदरबोर्ड क्या है ? || What Is Motherboard||


मदरबोर्ड क्या है ?(What Is Motherboard)
मदरबोर्ड (Motherboard)

मदरबोर्ड को मुख् बोर्ड भी कहा जाता हैं। यह पर्सनल कम्प्यूटर के अंदर प्राइमरी सर्किट बोर्ड होता हैं। computer के कई अन्य भाग भी मदरबोर्ड से direct या indirect रूप से जुड़े होते हैं। मदरबोर्ड में एक से अधिक सी.पी.यू. होते हैं। इसके अतिरिक्‍त कुछ सहायक सर्किट होते हैं। जो वास्‍तविक रूप में इंटीग्रेटिड सर्किट (Integrated Circuit) होते हैं। जिनका काम सी.पी.यू. मेमोरी तथा इनपुटआउटपुट पैरीफेरल सर्किट (Peripheral Circuit) के मध्‍य इन्टरफेस प्रदान करना होता हैं। इसमें मुख् मेमोरी के साथ ही पावर ऑन होने के बाद Computer के आरम्भिक सैटअप के लिए Service भी होते हैं। कई पोर्टेबल तथ इम्बेडेड (Portable & Embedded) पर्सनल कम्प्यूटरों के मदरबोर्ड पर लगभग सभी मुख् भाग स्थित होते हैं। मदरबोर्ड में एक्सपेंशन पर्पज (Expansion Purpose) उद्देश्यों के लिए एक या अधिक पेरिफेरल बस (Peripheral Bus) तथा फिजिकल कनेक्टर्स होते हैं।

साधारण अर्थो में  मदरबोर्ड एक Printed Circuit Board (Pcb) होता है | जिसे Logical Board, System Board, Printed Wired Board (Pwb), और Mainboard के नाम से भी जाना जाता है |मदरबोर्ड कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है | जिसमे सभी आवश्यक उपकरण जुडे रहते हैं | इनमें Cpu, Ram, Hdd, Monitor, Bios, Cmos, Mouse, Keyboard आदि उपकरण शामिल है जो Dedicated Ports के माध्यम से जुडे रहते हैं | मदरबोर्ड इन उपकरणों को पॉवर सप्लाई करता है,और आपस में कम्यूनिकेट करवाता हैं |
मदरबोर्ड एक प्लास्टिक शीट होती हैं जिसमे उपकरणों को जोडने के लिए विभिन्न  पोर्ट (Ports) बनाये जाते है | प्रत्येक पोर्ट का कनेक्शन मदरबोर्ड में बिल्ट-इन  किया हुआ रहता हैं ,जिसे हम देख सकते हैं |


मदरबोर्ड के  प्रकार (Types Of Motherboard)

मदरबोर्ड कई सारी विशेषताओं और क्षमताओं मे उपलब्ध हैं ,एवं ये क्षमता और विशेषता मदरबोर्ड निर्माताओं पर निर्भर करती हैं | इसलिये मदरबोर्ड का कोई खास प्रकार उपलब्ध नही हैं | मगर इनकी बनावट के आधार पर इन्हे दो भागों में बांटा जा सकता है |

1.       Integrated Motherboard
2.       Non-Integrated Motherboard

1. Integrated Motherboard
जिन मदरबोर्ड में कंप्यूटर के विभिन्न उपकरणों को जोडने के लिए अलग से पोर्ट्स बनाये जाते हैं उन्हे Integrated Motherboard कहते हैं | आजकल यही मदरबोर्ड Pcs, Laptops आदि में इस्तेमाल किये जाते हैं | इन मदरबोर्ड के माध्यम से आप अपने कंप्यूटर के किसी पार्ट को आसानी से Upgrade भी कर सकते है |

2 . Non-Integrated Motherboard
जिन मदरबोर्ड में आवश्यक उपकरणों को जोडने के लिए Ports नही होते हैं उन्हे Non-Integrated Motherboard कहा जाता हैं | इन मदरबोर्ड में Cpu, Ram आदि बिल्ट-इन होते हैं,और इन्हे बाद में अपग्रेड भी नही किया जा सकता हैं | Smartphones, Tablets आदि में इसी प्रकार के मदरबोर्ड का इस्तेमाल होता हैं |




मदरबोर्ड के कार्य(Functions Of Motherboard)

1.       मदरबोर्ड सहायक उपकरणों को जोडने के लिए जगह उपलब्ध करवाता है | इसलिये इसे कंप्यूटर की बैकबोन भी कहा जाता हैं |
2.       यह Connected Devices को Power Supply पहुँचाता है और उन्हे मैनेज भी करता हैं |
3.       एक उपकरण को दूसरे उपकरण के साथ कम्यूनिकेट करवाता हैं |
4.       कंप्यूटर की Bios Settings और सूचना को सुरक्षित रखता है ताकि कंप्यूटर आसानी से चालू हो सके |
5.       मदरबोर्ड एक कंपोनेंट हब की तरह कार्य करता हैं | जिससे सभी आवश्यक कंप्यूटर उपकरण जुडे रहते हैं | प्रत्येक उपकरण एक Dedicated Place पर Connect होता हैं | इस जगह को Port कहा जाता हैं | मदरबोर्ड में विभिन्न प्रकार के Ports  होते हैं | जिनमें कंप्यूटर के अलग-अलग उपकरणों को जोडा जा सकता हैं |


Post a Comment

0 Comments